सूर्य मटका

  1. सूर्य नमस्कार के फायदे, नियम और करने का तरीका


Download: सूर्य मटका
Size: 66.54 MB

सूर्य नमस्कार के फायदे, नियम और करने का तरीका

योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखा जा सकता है। इसके अलग-अलग आसन शरीर के विभिन्न भागों पर व्यापक और अनुकूल प्रभाव डालते हैं। इन आसनों में सबसे प्रभावशाली सूर्य नमस्कार आसन है। कारण यह है कि सूर्य नमस्कार योग को कई आसनों के मेल से बनाया गया है। इसी वजह से इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है और यह कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सूर्य नमस्कार योग क्या है, यह बताने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के फायदे और सूर्य नमस्कार करने का तरीका बता रहे हैं। सूर्य नमस्कार के फायदे पाने के लिए रोजाना इस आसन को करने के साथ ही संतुलित खान-पान भी जरूरी है। विषय सूची • • • • • सूर्य नमस्कार क्या है? – What Is Surya Namaskar (Sun Salutation) in Hindi सूर्य नमस्कार दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें सूर्य का अर्थ सूरज और नमस्कार का अर्थ नमन या प्रार्थना है। यही कारण है कि प्राचीन समय से ही लोग सुबह उठकर सूर्य नमस्कार योगासन से दिन की शुरुआत करने को शुभ मानते हैं। इस योग की प्रक्रिया 12 चरणों में पूरी होती है और हर चरण में एक अलग आसन का अभ्यास किया जाता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि एक ही योग में 12 योगासनों की क्रमबद्ध शृंखला को सूर्य नमस्कार कहा जाता है। 1. पल्मोनरी फंक्शन में सुधार जैसा कि लेख के शुरुआत में बताया गया हैं कि सूर्य नमस्कार ऐसा योगासन है, जिसमें क्रमबद्ध 12 योगासनों को उपयोग में लाया जाता है। इन आसनों का शरीर के प्रत्येक हिस्से पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस योग प्रक्रिया के दौरान हर चरण में सांस लेने और छोड़ने की क्रिया होती है, जो विशेष रूप से फेफड़ों की क्रियाशीलता बढ़ा सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सूर्य नमस्कार के लाभ में पल्मोनरी फंक...